Monday, 5 November 2018

टैक्सी और कैब का बिजनेस इस वक्त खूब जोरों से बढ़ रहा है. ऐसे में कई लोग इस बिजनेस में आना चाहते हैं. लेकिन, कई लोग ऐसा नहीं कर पाते क्योंकि उन्हें ये पता ही नहीं होता कि कमर्शियल कार के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिएं और उसके लिए क्या शर्तें होती हैं.

क्या-क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए?




कमर्शियल कार खरीदने के लिए ग्राहक का पेन कार्ड, आधार कार्ड, स्थाई पता, अगर रेंट पर रहते हैं तो रेंट एग्रीमेंट चाहिए. इसके अलावा जो उस कार को चलाएगा उसके पास कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. कार खरीदते वक्त उसकी भी जरूरत पड़ती है.


अगर कार लोन पर लेनी है तो…?


अगर कार लोन पर लेनी है तो उसके लिए ऊपर बताए गए डॉक्यूमेंट्स के साथ में और भी कई डॉक्यूमेंट देने पड़ेंगे. जैसे- आपके बैंक की 6 महीनें की स्टेटमेंट, जॉब करते हैं तो 3 महीनें की सैलरी स्लिप और अगर बिजनेस करते हैं तो पिछले 2 साल का ITR देना होगा. इसके अलावा अगर आप रेंट पर रहते हैं तो आपको अपना एक ऐसा गारंटर दिखाना होगा जो उस जगह का स्थाई निवासी हो. लोन फाइल में उसके PAN कार्ड, आधार कार्ड और बिजली के बिल की कॉपी लगेगी.

कार के डॉक्यूमेंट्स


कमर्शियल कार के लिए इंश्योरेंस, RC, परमिट और प्रदूषण जैसे डॉक्यूमेंट की जरूरत होती ही है. ये सभी डॉक्यूमेंट पहली बार जब आप कार खरीदेंगे तो शोरूम वाले आपको अरेंज करके देते हैं, इसके अलावा आप खुद भी इन्हें अरेंज करा सकते हैं. आम तौर पर Maruti Suzuki Swift Dzire और Wagon R जैसी छोटी कारों के लिए ये सभी डॉक्यूमेंट्स जुटाने में करीब 60 करने और 80 हजार रुपये तक का खर्च आ जाता है. इस खर्च को जोड़ने के बाद ही आपकी कार की ऑन रोड कीमत बनती है.


GPS और स्पीड गवर्नर


अगर आप कमर्शियल यूज के लिए कार खरीद रहे हैं तो उसमें GPS और स्पीड गवर्नर भी लगवाना जरूरी होता है. हालांकि कुछ कंपनियों के कुछ मॉडल्स और वेरिएंट्स में ये पहले से ही लगे हुए आते हैं. जिनमें ऐसा नहीं होता, उन कारों में आपको ये बाहर से या फिर शोरूम से ही लगवाने होते हैं.

(डॉक्यूमेंट और शर्तों संबंधी जानकारी तय सरकारी मानकों और डीलर से बातचीत पर आधारित है.)

No comments:

Post a Comment